सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demand for construction of 24 meter road in road festival

Gurugram News: सड़क उत्सव में 24 मीटर सड़क बनाने की मांग

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
Demand for construction of 24 meter road in road festival
विज्ञापन
कार्यक्रम में जुम्बा, वॉकथॉन, नृत्य, संगीत समेत खेल गतिविधियां आयोजित की गईं
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-102 के सत्या द हाइव मॉल में द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम डेवलपमेंट एसोसिएशन (डीएक्सपी-जीडीए) मिशन 7374 के सहयोग से सड़क उत्सव का आयोजन किया गया। इस जनआंदोलन उत्सव में लगभग चार हजार नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में जुम्बा, वॉकथॉन, नृत्य, संगीत, मस्ती जाेन के साथ-साथ खेल गतिविधियां आयोजित की गई। इनमें बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। सड़क उत्सव का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ नागरिक जागरूकता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर लगभग 10 स्कूलों ने भाग लिया और विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ स्थित सोसाइटियों को जोड़ने वाली 24 मीटर चौड़ी सड़कों के निर्माण और शीघ्र पूर्णता की मांग की गई। डीएक्सपी-जीडीए और मिशन 7374 की टीम ने सड़क को केवल भौतिक ढांचा नहीं, बल्कि विकास, जागरूकता और ज्ञान की सामाजिक कार्रवाई बताया।

डीएक्सपी-जीडीए के संयोजक सनी सिंह दौलताबाद ने बताया कि सड़क उत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि नागरिक चेतना का उत्सव है। द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ 24 मीटर की कनेक्टिंग सड़कों की मांग कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि नागरिकों का बुनियादी अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed