{"_id":"697f4702132fc244050ab6fd","slug":"gyan-chand-won-gold-in-the-itf-masters-400-tennis-tournament-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-78663-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आईटीएफ मास्टर्स 400 टेनिस प्रतियोगिता में ज्ञान चंद ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आईटीएफ मास्टर्स 400 टेनिस प्रतियोगिता में ज्ञान चंद ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-86 स्थित एक्सीलेंस स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित सात दिवसीय आईटीएफ (इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन) मास्टर्स 400 टेनिस टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। 24 जनवरी से 30 जनवरी तक चले इस आयोजन में देशभर के वरिष्ठ टेनिस खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जहां 30 प्लस से लेकर 75 प्लस आयु वर्ग तक के कड़े मुकाबले देखने को मिले।
पुरुष एकल वर्ग में 30+ प्लस श्रेणी का खिताब ज्ञान चंद ने विवेक गुलिया को हराकर जीता, जबकि 35 प्लस वर्ग में पुलकित मिश्रा और 40+ प्लस वर्ग में विकास गुलिया विजेता रहे। अन्य श्रेणियों में वरुण मक्कड़ (45 प्लस), प्रीतम यशवंत (50 प्लस), योगेश कोहली (55 प्लस), भानु प्रताप सिंह (60 प्लस), बोजन गोरेंक (65 प्लस), एजेएस छातवाल (70 प्लस) और राजेंद्र गोयल (75 प्लस) ने अपने-अपने आयु वर्ग में चैंपियनशिप जीती।
प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में अखिल भारतीय टेनिस संघ के संयुक्त सचिव सुमन कपूर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने एक्सीलेंस स्पोर्ट्स क्लब की निदेशक कविता यादव के साथ मिलकर सभी श्रेणियों के विजेताओं और उपविजेताओं को सम्मानित किया।
Trending Videos