सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   New doors of development vs. failed government

Gurugram News: विकास के नए द्वार बनाम फेल सरकार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
New doors of development vs. failed government
विज्ञापन
बजट 2026 को लेकर आमने-सामने भाजपा और विपक्ष
Trending Videos

कांग्रेस ने कहा- ट्रिपल इंजन की सरकार फेल, भाजपा का कहना, युवाओं से प्रेरित है बजट
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। केंद्रीय बजट को भाजपा ने वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की आकांक्षाओं को साकार करने और देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने वाला बताया है। भाजपा का कहना है कि यह बजट युवा शक्ति से प्रेरित है। हालांकि, कांग्रेस का कहना है कि बजट में हरियाणा की उपेक्षा की गई और ट्रिपल इंजन की सरकार फेल है। कांग्रेस का कहना है कि हरियाणा को नई रेल लाइन, उद्योगों के लिए बड़ी राहत और टैक्स में छूट जैसी कई उम्मीदें थीं। बजट पेश होने के साथ ही लोगों बड़ा झटका लगा है।
-------
एक की जागी उम्मीद और दूसरे को मिली निराशा
बजट हरियाणा सहित देश के अन्य राज्यों के लिए विकास के नए द्वार खोलेगा। इसमें पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया गया है। पिछले साल से करीब नौ प्रतिशत अधिक है। यह बढ़ोतरी हरियाणा जैसे तेजी से विकसित हो रहे राज्य के लिए वरदान साबित होगी। - राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार का बजट देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने की दिशा में निर्णायक सिद्ध होगा। शिक्षा, कौशल, स्वास्थ्य और अवसरों के विस्तार के माध्यम से मानव पूंजी को सशक्त करने का यह बजट एक स्पष्ट और दूरगामी रोडमैप प्रस्तुत करता है। - राव नरबीर सिंह, कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार
---------------------------
बजट में देश की राजधानी के साथ लगते हरियाणा का हाथ खाली रहने का मतलब यही है कि ट्रिपल इंजन सरकार फेल हो चुकी है। बड़ी-बड़ी बातें करने वाली हरियाणा सरकार को बजट में आईना दिखा दिया गया है। सरकार अब देश के बजट से हरियाणा को कुछ मिलने की उम्मीदें जताकर बचने का काम कर रहे हैं। - पंकज डाबर, जिला प्रधान शहरी, कांग्रेस
भाजपा सरकार के दावों और यथार्थ में बहुत बड़ी खाई है, जिसे कभी भरा ही नहीं जा सकता। हरियाणा से केंद्र में तीन-तीन मंत्री हैं, इसके बाद भी हरियाणा के हाथ खाली हैं। आम लोगों को टैक्स से भी छूट नहीं दी गई। कुल मिलाकर यह बजट नीरस रहा है और लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका है। - धर्मेंद्र मिश्रा, जिला महासचिव, कांग्रेस शहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed