सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Boxer Lakshya Rathi becomes a Havildar in the Army

Gurugram News: मुक्केबाज लक्ष्य राठी सेना में हवलदार बने

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
Boxer Lakshya Rathi becomes a Havildar in the Army
विज्ञापन
गुरुग्राम। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में अभ्यास करने वाले मुक्केबाज लक्ष्य राठी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय सेना में हवलदार पद पर जगह बनाई है। लक्ष्य का चयन सेना में डायरेक्ट हवलदार पद पर हुआ है। उन्हें 29 जनवरी को उनके ई-मेल के माध्यम से जॉइनिंग लेटर प्राप्त हुआ। लक्ष्य राठी ने सुपर हैवीवेट वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका के कोलोराडो में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया था। इसके अलावा वह जूनियर और यूथ एशियाई चैंपियनशिप में भी कई पदक अपने नाम कर चुके हैं। सेना में चयन के बाद अब लक्ष्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व करेंगे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed