सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Community centers will be built in Kankraula-Bhangroula, villagers will get great relief

Gurugram News: कांकरौला-भांगरौला में बनेंगे कम्युनिटी सेंटर, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
Community centers will be built in Kankraula-Bhangroula, villagers will get great relief
विज्ञापन
10 करोड़ रुपये होंगे खर्च, सामुदायिक भवनों में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी
Trending Videos

दीपक वर्मा
मानेसर। नगर निगम मानेसर की ओर से गांव कांकरौला और भांगरौला में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से कम्युनिटी सेंटर बनाए जाएंगे। इन दोनों गांवों के लोग लंबे समय से कम्युनिटी सेंटर की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में बड़े कार्यक्रमों जैसे शादी, सामाजिक बैठक, धार्मिक और अन्य आयोजनों के लिए कोई उचित जगह नहीं है, जिस कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कम्युनिटी सेंटर बनने से गांव के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें अपने कार्यक्रमों के लिए बाहर जगह तलाश नहीं करनी पड़ेगी। इन सामुदायिक भवनों में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि लोग आसानी से हर तरह के आयोजन कर सकें। नगर निगम मानेसर की ओर से इन कम्युनिटी सेंटरों के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र में शामिल अन्य गांवों में भी इस तरह की सुविधाएं देने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव कांकरौला और भांगरौला में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से कम्युनिटी सेंटर बनाए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम मानेसर की ओर से एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। एस्टीमेट पूरा होते ही जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - सुशील ठाकरान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed