{"_id":"6a4b7ba88bcaade5b1028fd7","slug":"observe-july-as-anti-dengue-month-aarti-singh-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93611-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई को डेंगू रोधी महीने के रूप में मनाएं : आरती सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई को डेंगू रोधी महीने के रूप में मनाएं : आरती सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक सामने आ चुके हैं चार डेंगू के मामले, बुखार होने पर खुद दवा न लेने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बारिश के मौसम के बीच डेंगू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने प्रदेशवासियों से जुलाई महीने को डेंगू रोधी महीना के रूप में मनाने की अपील की है। उन्होंने आओ मिलकर डेंगू रोकें का नारा देते हुए लोगों से अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पानी ठहरेगा जहां, मच्छर पनपेगा वहां संदेश को गंभीरता से अपनाना ही डेंगू की रोकथाम का सबसे प्रभावी तरीका है।
गुरुग्राम में भी स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। विभाग के अनुसार, इन दिनों कई मरीज बुखार, बदन दर्द और प्लेटलेट्स में गिरावट जैसे डेंगू से मिलते-जुलते लक्षणों के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। ऐसे मामलों से बीमारी की पहचान और निगरानी स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बन रही है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से बुखार होने पर खुद दवा लेने के बजाय तुरंत सरकारी या अधिकृत अस्पताल में जांच कराने की सलाह दी है। साथ ही घरों की छतों, कूलर, गमलों, टायरों और अन्य स्थानों पर पानी जमा न होने देने की अपील की गई है।
विज्ञापन
सप्ताह में एक दिन ड्राई डे की अपील
विभाग ने लोगों से पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने, मच्छरदानी और मच्छररोधी उपाय अपनाने और सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाकर पानी के सभी पात्र खाली करने का आग्रह किया है। जिले में अब तक चार डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि जनभागीदारी और समय पर सावधानी ही डेंगू के बढ़ते खतरे पर प्रभावी नियंत्रण का सबसे बड़ा उपाय है।