सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Officials conducted field inspections to expedite census work

Gurugram News: जनगणना कार्य में तेजी लाने के लिए अधिकारियों ने किया फील्ड निरीक्षण

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Officials conducted field inspections to expedite census work
विज्ञापन
निगमायुक्त एवं प्रधान जनगणना अधिकारी प्रदीप दहिया के निर्देश पर अतिरिक्त शहर जनगणना अधिकारियों ने किया विभिन्न क्षेत्रों का दौरा
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त एवं प्रधान जनगणना अधिकारी प्रदीप दहिया द्वारा जारी निर्देशों की पालना में बुधवार को अतिरिक्त शहर जनगणना अधिकारियों ने अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में जाकर जनगणना कार्यों का मौका निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने फील्ड में कार्य कर रही जनगणना टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी और सटीक तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

जोन-3 और जोन-1 क्षेत्रों का किया निरीक्षण
बुधवार को अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. जयवीर यादव ने जोन-3 क्षेत्र के सिविल लाइंस सहित विभिन्न इलाकों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनगणना टीमों से बातचीत कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली और मौके पर आने वाली चुनौतियों के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार ने जोन-1 क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे जनगणना कार्यों की समीक्षा करते हुए टीमों को घर-घर जाकर सही और पूर्ण जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि जनगणना कार्य निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुसार ही किया जाए।

जनगणना कार्य में सटीकता और पारदर्शिता पर जोर
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जनगणना टीमों को निर्देश दिए कि प्रत्येक परिवार का सही विवरण दर्ज किया जाए व किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही से बचा जाए। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके आधार पर भविष्य की योजनाएं और नीतियां तैयार की जाती हैं। ऐसे में आंकड़ों की शुद्धता और विश्वसनीयता बेहद आवश्यक है।

नागरिकों से सहयोग की अपील
नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त एवं प्रधान जनगणना अधिकारी प्रदीप दहिया ने कहा कि जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जनगणना टीमों को सही जानकारी उपलब्ध करवाएं तथा इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed