{"_id":"6a04674f83c19e464f004104","slug":"won-both-the-field-and-the-exam-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87880-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मैदान और इम्तिहान दोनों में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मैदान और इम्तिहान दोनों में मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड : खेलों के साथ पढ़ाई में भी किया शानदार प्रदशर्न
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा बोर्ड के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में छात्रों ने खेलों के साथ ही पढ़ाई में भी शानदार प्रदर्शन किया है। इन खिलाड़ियों ने दिखा दिया कि मैदान पर अपना दम दिखाने के साथ ही किताबों में वो दिमाग भी लगा रहे हैं। बोर्ड रिजल्ट के बाद ऐसे कुछ विद्यार्थियों से हमने बातचीत की।
राज्य स्तरीय खो-खो खिलाड़ी केशव कुमार ने परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन
सिविल लाइंस स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिविल लाइंस गुरुग्राम के छात्र केशव कुमार ने वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा में 500 में से 423 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। केशव पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय हैं और वे राज्य स्तरीय खो-खो खिलाड़ी भी हैं। केशव ने बताया कि उन्होंने नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन और लगातार अभ्यास के माध्यम से यह सफलता हासिल की।
राज्य स्तरीय रोल बॉल खिलाड़ी कार्तिक वर्मा ने 70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का गौरव
सिविल लाइन स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कक्षा बारहवीं के छात्र कार्तिक वर्मा ने वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। कार्तिक पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और वे राज्य स्तरीय रोल बॉल खिलाड़ी हैं। कार्तिक ने बताया कि खेल और पढ़ाई दोनों को संतुलित रखना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत की बदौलत उन्होंने यह सफलता हासिल की।
Trending Videos