सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   One day Faculty Development Programme on ICT organized

Gurugram News: आईसीटी पर एकदिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
One day Faculty Development Programme on ICT organized
विज्ञापन
गुरुग्राम।
Trending Videos

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में शिक्षकों व शिक्षक-प्रशिक्षकों के लिए आईसीटी एवं उभरती प्रौद्योगिकी पर आधारित एकदिवसीय ऑफलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा एससीईआरटी हरियाणा, गुरुग्राम के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षण-अधिगम में डिजिटल पहल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वर्चुअल लैब, एआर और वीआर तथा राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देना था। उप निदेशक अशोक बघेल एवं डॉ. मनोज कौशिक की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रो. शिरीश, डॉ. रणबीर, डॉ. श्वेता एवं डॉ. परवीन बी. बिंझा द्वारा तकनीकी सत्रों का संचालन किया गया। सत्रों में डिजिटल इनिशिएटिव्स, ई-जादुई पिटारा, दीक्षा प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षण, एआई एवं अन्य आईसीटी टूल्स का उपयोग और वर्चुअल लैब एवं एआर और वीआर पर व्यावहारिक प्रदर्शन शामिल रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed