{"_id":"69d9526afd1abb4fce097259","slug":"only-seven-percent-of-complaints-pending-in-nuh-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-111187-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नूंह में मात्र सात प्रतिशत शिकायतें लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नूंह में मात्र सात प्रतिशत शिकायतें लंबित
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। प्रदेश स्तर पर आयोजित समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में जिला नूंह में शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में नूंह से अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल रहीं।
एडीसी ज्योति ने बताया कि जिले में समाधान शिविरों के तहत अब तक 3138 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 2086 का समाधान किया जा चुका है। वर्तमान में 207 शिकायतें लंबित और पुनः खोली गई श्रेणी में हैं, जबकि 845 शिकायतें विभिन्न कारणों से अस्वीकृत की गई हैं। लंबित मामलों में 2024 की 10, 2025 की 153 और 2026 की 44 शिकायतें शामिल हैं।उन्होंने कहा कि जिले का लंबित प्रतिशत केवल 7 प्रतिशत है, जो संतोषजनक प्रगति दर्शाता है। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सभी जिलों को लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। संवाद
Trending Videos