फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Over 16,000 vehicles fined for lane violations.

Gurugram News: लेन तोड़ने पर 16 हजार से ज्यादा वाहनों के चालान

Sat, 01 Aug 2026 06:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Over 16,000 vehicles fined for lane violations.
लेन ड्राइविंग का उल्लंघन करने वाले वाहन का चालान काटता यातायात पुलिसकर्मी। फोटो- पुलिस
फोटो-
विज्ञापन

-द्वारका एक्सप्रेसवे और एनएच-48 पर यातायात पुलिस ने चलाया अभियान, कैमरों से रखी गई नजर
गुरुग्राम। हाईवे और एक्सप्रेसवे पर लेन ड्राइविंग नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। जुलाई माह में नियमों का उल्लंघन करने वाले 16,118 वाहनों के चालान काटे गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत के निर्देश पर द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर की गई।

यातायात पुलिस के अनुसार, एक जुलाई से 31 जुलाई तक अत्याधुनिक कैमरों की मदद से लेन ड्राइविंग नियम तोड़ने वाले वाहनों की निगरानी की गई। कैमरों में कैद उल्लंघनों के आधार पर चालान जारी किए गए। पुलिस का कहना है कि गलत लेन में वाहन चलाना और बिना जरूरत बार-बार लेन बदलना सड़क हादसों का बड़ा कारण बनता है। यातायात पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि नियमों का पालन कराने के लिए कैमरों के साथ-साथ यातायात पुलिस की टीमें भी मौके पर कार्रवाई कर रही हैं। वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के लिए निर्धारित लेन में चलने और अनावश्यक लेन बदलने से बचने की अपील की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article