फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Partnership between Gurugram University and GIA; students to get new career opportunities.

Gurugram News: गुरुग्राम विवि और जीआईए की साझेदारी, छात्रों को मिलेंगे करियर के नए अवसर

Sat, 01 Aug 2026 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Partnership between Gurugram University and GIA; students to get new career opportunities.
- इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट और प्लेसमेंट से जुड़ेंगे विद्यार्थी, उद्योगों को मिलेंगे कुशल युवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय और गुरुग्राम इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के बीच एमओयू हुआ। इस समझौते का उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के साथ उद्योगों का व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराना और रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना है। एमओयू के तहत विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, औद्योगिक भ्रमण, लाइव प्रोजेक्ट, उद्योग विशेषज्ञों से मार्गदर्शन, प्लेसमेंट और कौशल विकास कार्यक्रमों का लाभ मिलेगा। वहीं, शिक्षकों को भी उद्योग विशेषज्ञों के साथ शोध और अनुभव साझा करने के अवसर प्राप्त होंगे। समझौते के तहत विश्वविद्यालय में स्टार्टअप को बढ़ावा देने, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने और एक्जीक्यूटिव एमबीए कार्यक्रम को उद्योगों से जोड़ने की दिशा में भी काम किया जाएगा। जीआईए की सिफारिश पर कंपनी प्रायोजित एक्जीक्यूटिव एमबीए करने वाले विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस में 30 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कौशिक ने कहा कि इस साझेदारी से छात्रों को पढ़ाई के साथ उद्योगों की कार्यप्रणाली समझने का अवसर मिलेगा, जिससे वे रोजगार के लिए अधिक सक्षम बन सकेंगे। जीआईए अध्यक्ष सुमित राव ने कहा कि शिक्षा और उद्योग के बीच सहयोग से छात्रों को नए अवसर मिलेंगे और कंपनियों को बेहतर प्रतिभाएं प्राप्त होंगी। एमओयू पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजय अरोड़ा और जीआईए अध्यक्ष सुमित राव ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, जीआईए पदाधिकारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed