{"_id":"69f4945fbc61382fd605c8b0","slug":"png-team-inspected-the-expansion-work-at-the-society-located-on-dwarka-expressway-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86548-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित सोसाइटी में पीएनजी टीम ने विस्तार कार्यों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित सोसाइटी में पीएनजी टीम ने विस्तार कार्यों का लिया जायजा
विज्ञापन
विज्ञापन
-स्वच्छ ऊर्जा को लेकर लोगों में बढ़ा रुझान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पेट्रोलियम और नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (पीएनजीआरबी) के सचिव अनजन कुमार मिश्रा ने द्वारका एक्सप्रेसवे क्षेत्र का दौरा कर पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) विस्तार कार्यों की समीक्षा की। शुक्रवार को द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित ईमार इम्पीरियल गार्डंस इस दौरान हरियाणा सिटी गैस (एचसीजी) के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।
दौरे के दौरान सचिव ने स्थानीय निवासियों से संवाद किया और कुछ घरों का भ्रमण कर पीएनजी कनेक्शन के उपयोग से जुड़े अनुभवों की जानकारी ली। निवासियों ने सुविधा, सुरक्षा और दीर्घकालिक बचत को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, जिससे स्वच्छ ईंधन के प्रति बढ़ते रुझान का संकेत मिला। हेडलाइन
समीक्षा के दौरान गुरुग्राम में पीएनजी नेटवर्क के तेजी से हो रहे विस्तार को रेखांकित किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि एचसीजी को पंजीकरण के समय पूर्ण कनेक्शन शुल्क लेने की अनुमति नहीं है। लोगों से अपील की गई कि वे निर्धारित नियमों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी अनियमितता की सूचना संबंधित विभाग को दें। इस दौरान पीएनजीआरबी, एचसीजी औक आरडब्ल्यू से राजवाला सांगवान व सुनील सरीन प्रतिनिधि के रुप में उपस्थित रहे।
Trending Videos