सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pollution control report did not meet expectations

Gurugram News: उम्मीदों पर खरे नहीं उतरी प्रदूषण नियंत्रण की रिपोर्ट

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Pollution control report did not meet expectations
विज्ञापन
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह बोले-कुछ महीने गुरुग्राम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की घोषणा की थी लेकिन अभियान की रिपोर्ट उम्मीद से कम
Trending Videos

पॉलिथीन के बड़े विक्रेता पर छापा मारने करने और चालान काटने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। समीक्षा बैठक में जो जवाब मिले वे उतने संतोषजनक नहीं थे जितने की उम्मीद थी। ये कहना है प्रदेश के पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह का। शुक्रवार को गुरुग्राम में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद मंत्री ने कहा कि प्रदेश को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य काफी समय पहले तय हो गया था। कुछ महीने पहले गुरुग्राम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की घोषणा की थी लेकिन अभियान की रिपोर्ट उम्मीद से कम है।
उन्होंने अधिकारियों को बड़ी मात्रा में पॉलिथीन करने वालों पर छापा मारने करने और चालान काटने के निर्देश दिए। इस बैठक में आगामी मानसून को देखते हुए जल प्रदूषण के मुद्दे पर भी विशेष चर्चा की गई। राव नरबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा से 11 विभिन्न स्थानों से पानी दिल्ली की ओर जाता है जो यमुना में मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून तक तैयार होंगे नए ट्रीटमेंट प्लांट
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट की साप्ताहिक और मासिक आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 5 साल में यमुना को साफ करने का संकल्प लिया है। इसी दिशा में गुरुग्राम और पूरे हरियाणा में नए ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जा रहे हैं जिनमें से कई जून के महीने तक बनकर तैयार हो जाएंगे।
10 मई के बाद चुनाव होगा डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव

मानेसर की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव के भाजपा में शामिल होने पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि पार्टी का फैसला सर्वोपरि है। राव नरबीर सिंह अकेले पूरी पार्टी नहीं हैं संगठन जो तय करता है, वह सबको मानना पड़ता है।मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम नगर निगम में डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव टालने पर कहा कि मेयर की तबीयत बिगड़ने के कारण चुनाव टला उम्मीद है कि 10 मई के बाद चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed