फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Q-cards issued for teaching fifth grade students

Gurugram News: पांचवीं कक्षा के छात्रों को पढ़ाने के लिए क्यू-कार्ड जारी

Sun, 12 Jul 2026 06:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Q-cards issued for teaching fifth grade students
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में निपुण हरियाणा मिशन के तहत जुलाई की पढ़ाई अब तय योजना के अनुसार कराई जाएगी। शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पांचवीं कक्षा का क्यू-कार्ड जारी कर दिया है। इसके अनुसार पूरे महीने हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषयों के निर्धारित अध्याय पढ़ाए जाएंगे, ताकि सभी स्कूलों में एक समान तरीके से पढ़ाई हो और विद्यार्थियों की बुनियादी सीखने की क्षमता मजबूत हो। जुलाई में हिंदी विषय के लिए वीणा पाठ्यपुस्तक का पाठ-3 चांद का कुर्ता पढ़ाया जाएगा। इसके अलावा विद्यार्थियों की पढ़ने की आदत और पठन क्षमता बढ़ाने के लिए जागो प्यारे पाठ को केवल पठन अभ्यास के रूप में शामिल किया गया है। गणित में गणित जादू पुस्तक के अध्याय-4 का अध्ययन कराया जाएगा। वहीं, अंग्रेजी विषय में सेंटूर पुस्तक की यूनिट-2 माई ब्यूटीफुल वर्ल्ड के अंतर्गत पाठ-3 द रेनबों पढ़ाया जाएगा। साथ ही पाठ से जुड़े व्याकरण और अभ्यास कार्य भी कराए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों की भाषा पर पकड़ मजबूत हो सके। विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों को क्यू-कार्ड के अनुसार नियमित शिक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed