{"_id":"6a296182d4ff5cb283034084","slug":"rrsca-defeated-manesar-academy-by-4-wickets-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90948-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आरआरएससीए ने मानेसर अकादमी को 4 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आरआरएससीए ने मानेसर अकादमी को 4 विकेट से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के जेएसआर स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर बुधवार को आरआरएससीए और मानेसर क्रिकेट अकादमी के बीच टी-20 मैच खेला गया। जिसमें आरआरएससीए ने मानेसर क्रिकेट अकादमी को 4 विकेट से हरा दिया। मानेसर अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन पूरी टीम 28.5 ओवरों में 218 रनों पर ही सिमट गई। जवाब में आरआरएससीए ने 25 ओवरों में 5 विकेट खोकर 221 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मानेसर अकादमी की ओर से जॉर्डन ने 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा जतिन ने 26 और सिद्धार्थ शर्मा ने 22 रनों का योगदान दिया। आरआरएससीए के गेंदबाज दुष्यंत ने 4 विकेट झटके। वहीं शाकिब और देव राज ने 2-2 विकेट चटकाए। 219 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरआरएससीए की टीम की ओर से गौरव कुमार ने 37 रन, शिव यादव ने 42 रनो की तेज पारी खेली। गेंदबाजी में कमाल करने के बाद दुष्यंत ने बल्ले से भी 33 रनों का अहम योगदान दिया। मानेसर अकादमी की ओर से योहान शर्मा ने 2 विकेट लिए, जबकि कप्तान यश यादव, मनीष खत्री और विवेक को एक-एक सफलता मिली। संवाद