{"_id":"69d26a8f8107deab6f0e268e","slug":"sewer-line-and-road-will-be-constructed-in-village-nakhdaula-at-a-cost-of-rs-25-crore-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84080-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गांव नखड़ौला में ढ़ाई करोड़ रुपये से होगा सीवर लाइन और सड़क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गांव नखड़ौला में ढ़ाई करोड़ रुपये से होगा सीवर लाइन और सड़क का निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर ने कई विकास कार्यों का किया शुभारंभ, निगम का पहला ऑडिटोरियम नखड़ौला में बनेगा
मेयर ने क्षेत्र को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करने के लिए आमजन से मांगा सहयोग
अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। नगर निगम मानेसर क्षेत्र के वार्ड-15 स्थित गांव नखड़ौला में मेयर डाॅ. इंद्रजीत कौर यादव ने सीवर लाइन और सड़क निर्माण समेत कई विकास कार्यों का शुभांरभ किया। 2.50 करोड़ रुपये की लागत से निगम की ओर कराए जाने वाले इस काम से गांव में जल निकासी और यातायात सुगम होगा। ग्रामीणों ने फूलमालाओं से मेयर का भव्य स्वागत किया।
मेयर ने संबोधन में कहा कि गांव नखड़ौला के विकास में पार्षद पिंकी पूरी मेहनत कर रही हैं। उनकी सक्रियता से ही यहां 31 करोड़ रुपये की लागत से निगम केे पहले ऑडिटोरियम का निर्माण होगा। यह निर्माण गांव को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। मेयर ने निगम क्षेत्र की बेहतरी पर जोर देते हुए कहा कि सभी वार्डों की जनता ने ही उन्हें यह ताकत दी है। उन्होंने पूरे निगम क्षेत्र का समान विकास करने को प्राथमिकता बताया। साथ ही कहा कि निगम के प्रत्येक गांव में मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर हो यही उनका संकल्प है।
मेयर ने कहा कि उनके कार्यकाल का हाल ही में एक वर्ष पूरा हुआ है। एक वर्ष की निरंतर मेहनत का नतीजा धरातल पर दिखने लगा है। अगले चार सालों में निगम को प्रदेश के अन्य निगमों से बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए उन्होंने आमजन का सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने घरों से ही स्वच्छता की शुरूआत करनी है। घरों से नियमित निकलने वाले कूड़े को कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों में ही डालें। इसके अलावा उन्होंने अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने में निगम का साथ दें। रोजाना रखीद दारी करते समय अपने घरों से कपड़े के थैले लेकर जाए। धीर-धीरे इसे अपनी आदत में शामिल करेंगे तो निश्चित ही क्षेत्र में पॉलीथिन का उपयोग पूरी तरह से बंद हो जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X