सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Battling the Heatwaves: With Precautions

Gurugram News: गर्म हवाओं से जंग, सावधानियों के संग

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Battling the Heatwaves: With Precautions
विज्ञापन
तापमान में उतार-चढ़ाव से पड़ रहा लोगों की सेहत पर असर, डॉक्टर ने बचाव की दी सलाह
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। क्षेत्र में तापमान में उतार-चढ़ाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। दिन में तापमान 39 डिग्री तक पहुंच रहा है, जबकि रात में यह करीब 19.8 डिग्री तक गिर रहा है। इस बदलाव के कारण लोगों में बुखार और कमजोरी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसमें बच्चों की संख्या ज्यादा है। बुधवार को भांगरौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 95 मरीज इलाज के लिए पहुंचे, वहीं नखडौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 75 मरीजों ने इलाज कराया। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम के इस बदलाव और बढ़ती गर्मी की वजह से लोग जल्दी बीमार पड़ रहे हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है।
नखडौला पीएचसी की ओर से नौरंगपुर गांव में टीबी (क्षय रोग) को लेकर जागरूकता और जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान करीब 55 लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग की गई, ताकि बीमारी के लक्षणों की समय रहते पहचान हो सके। जरूरत के अनुसार, 3 लोगों के एक्स-रे भी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन उपाय से बीमारियों को कहें बाय
ज्यादा पानी पिएं, नारियल पानी, छाछ व नींबू पानी लें
तरबूज, खीरा, खरबूजा जैसे फल खाएं
घर का हल्का और ताजा खाना खाएं
दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में जाने से बचें
बाहर जाते समय सिर ढकें, हल्के और ढीले कपड़े पहनें
धूप से आने के बाद तुरंत ठंडा पानी न पिएं

इनसे बनाएं दूरी
बहुत ज्यादा तला-भुना व ज्यादा मसालेदार और भारी भोजन न खाएं
खाली पेट धूप में न निकलें, ज्यादा देर तक धूप में काम न करें
चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक ज्यादा न लें
शरीर को डिहाइड्रेट न होने दें
----------------------

चक्कर आना, सिर दर्द, उल्टी या तेज प्यास लगना हीटवेव के लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में तुरंत छांव में जाएं और पानी पिएं। अगर ज्यादा परेशानी हो रही हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह ले। --डॉक्टर अजीतेश, भांगरौला पीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article