{"_id":"6a69093e97457de8b90eaeea","slug":"sir-training-imparted-to-election-officials-draft-electoral-roll-on-the-31st-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95959-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : निर्वाचन अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण, 31 को प्रारूप मतदाता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : निर्वाचन अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण, 31 को प्रारूप मतदाता सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 अगस्त तक दर्ज किए जाएंगे दावे और आपत्तियां
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत मतदाता सूची में दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया को लेकर मंगलवार को लघु सचिवालय में निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में गुरुग्राम, सोहना, पटौदी और बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्रों के सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों को आगामी प्रक्रिया और आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।
पटौदी के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी दिनेश लुहाच और बादशाहपुर के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी संजीव सिंगला मौजूद रहे। अधिकारियों को दावा एवं आपत्ति प्रक्रिया, नोटिस जारी करने, दस्तावेजों के सत्यापन और मतदाता सूची के अद्यतन संबंधी प्रावधानों से अवगत कराया गया।
अधिकारियों ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का पहला चरण पूरा हो चुका है। अब 31 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 31 जुलाई से 30 अगस्त तक नए नाम जोड़ने, संशोधन कराने या नाम हटवाने के लिए दावे एवं आपत्तियां ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से स्वीकार की जाएंगी।
विज्ञापन
31 जुलाई से 28 सितंबर तक नोटिस अवधि रहेगी। इस दौरान प्राप्त दावों और आपत्तियों का परीक्षण निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) और सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) करेंगे। सभी मामलों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण करने के बाद 3 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
आयु वर्ग के अनुसार होगी दस्तावेजों की जांच
इलेक्शन तहसीलदार राजेंद्र हुड्डा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अलग-अलग आयु वर्ग के मतदाताओं के लिए दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आधार कार्ड केवल पहचान का प्रमाण है, जबकि आयु और निवास संबंधी प्रमाण आयोग द्वारा निर्धारित अन्य दस्तावेजों के आधार पर ही स्वीकार किए जाएंगे।