फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Corporation has constituted a high-level committee to review sanitation and sewerage systems.

Gurugram News: स्वच्छता व सीवरेज व्यवस्था की समीक्षा को निगम ने बनाई उच्चस्तरीय समिति

Wed, 29 Jul 2026 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The Corporation has constituted a high-level committee to review sanitation and sewerage systems.
15 दिन में रिपोर्ट देगी समिति, सुपरवाइजरों की जरूरत और पदों की करेगी समीक्षा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर की स्वच्छता एवं सीवरेज व्यवस्था को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। समिति स्वच्छता एवं सीवरेज विंग के प्रशासनिक, तकनीकी और मानव संसाधन संबंधी पहलुओं की समीक्षा कर 15 दिनों के भीतर निगमायुक्त को विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी। समिति के गठन का आदेश निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने जारी किया है।

समिति की अध्यक्षता अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त-1 करेंगे। इसमें अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त (मुख्यालय), संयुक्त आयुक्त (स्वच्छ भारत मिशन), मुख्य अभियंता और मुख्य लेखा अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। समिति राज्य सरकार और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मानकों के अनुसार सफाई कर्मचारियों एवं सीवरमैन के अनुपात में स्वच्छता और सीवरेज सुपरवाइजरों की आवश्यकता का आकलन करेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा समिति सुपरवाइजर पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता, अनुभव और पात्रता शर्तों की समीक्षा करेगी। नगर निगम में स्वीकृत, भरे हुए और रिक्त स्वच्छता एवं सीवरेज सुपरवाइजर पदों का मूल्यांकन कर वास्तविक आवश्यकता का आकलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति संबंधित अभिलेखों, सरकारी नियमों, नीतियों और अधिसूचनाओं का परीक्षण कर 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट निगमायुक्त को सौंपेगी। रिपोर्ट में भविष्य के लिए आवश्यक सुझाव भी शामिल होंगे, ताकि स्वच्छता व्यवस्था को अधिक मजबूत और जवाबदेह बनाया जा सके।

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि समिति की सिफारिशों के आधार पर भविष्य में आवश्यक प्रशासनिक और नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे। इससे उपलब्ध मानव संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा। समिति के गठन और सफाई कर्मचारियों की कई मांगों के समाधान पर यूनियन प्रतिनिधियों ने निगम प्रशासन का आभार भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed