{"_id":"6a69097e47719586b4034235","slug":"the-ashadh-fair-at-mata-sheetala-temple-will-conclude-today-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95996-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: माता शीतला मंदिर में आषाढ़ मेला आज होगा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: माता शीतला मंदिर में आषाढ़ मेला आज होगा संपन्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बुधवार को गुरु पूर्णिमा के साथ ही माता शीतला का आषाढ़ मेला संपन्न हो जाएगा। आषाढ़ मेले के अंतिम दिन 29 जुलाई तक माता का दरबार 24 घंटे दर्शन के लिए खुला रहेगा। मंदिर प्रबंधन के अनुसार 30 जुलाई से रात में 10 बजे तक भक्त माता के दर्शन कर सकेंगे। 31 जुलाई से पुजारियों के लिए सुबह 4 बजे और भक्तों के लिए सुबह 5 बजे माता का दरबार खुलेगा।
मंदिर से आषाढ़ मेले के लिए विशेष रूप से लगाया गया पुलिस बल लौट जाएगा। आषाढ़ मेले के अंतिम चरण में मंगलवार को बहुत सारे भक्तों ने माता के दर्शन किए, मंदिर परिसर में जयकारे लगाए। दूरदराज से आए ग्रामीण श्रद्धालुओं का जत्था मंदिर परिसर में भजन कीर्तन करता देखा गया।
मुंडन हॉल में बच्चों के मुंडन कराने वाले, मन्नत का धागा बांधने और तालाब की मिट्टी लेने में श्रद्धालुओं की संख्या अच्छी खासी रही। मंदिर के सीईओ सुमित कुमार के अनुसार आषाढ़ मेले के कारण माता का दरबार 24 घंटे के लिए खोल दिया गया था। अब सामान्य दिनों की तरह की दर्शन हो सकेंगे। मेले के लिए की गई विशेष व्यवस्था बृहस्पतिवार सुबह से समाप्त हो जाएगी।