{"_id":"69c978fdb0975ed4810d2937","slug":"social-events-that-strengthen-the-spirit-of-solidarity-cooperation-and-service-within-society-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83453-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: समाज में एकजुटता, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करते सामाजिक आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: समाज में एकजुटता, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करते सामाजिक आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्यपाल ने बंगिया परिषद के स्थापना दिवस समारोह को किया संबोधित
- राज्यपाल ने किया आह्वान, समन्वय बढ़ाकर सामुदायिक संगठन निभाएं व्यापक भूमिका
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम घोष ने कहा कि सामाजिक आयोजन समाज में एकजुटता, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। यह हम सभी की साझा जिम्मेदारी है कि हम एक ऐसे संवेदनशील और समावेशी समाज का निर्माण करें, जहां जाति, धर्म या क्षेत्र से परे प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण को सुनिश्चित किया जा सके। राज्यपाल रविवार की देर शाम स्थानीय अपैरल हाउस में बंगिया परिषद की स्थापना वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करने उपरांत अपने संबोधन में संस्था के सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान की प्रशंसा करते कहा कि रक्तदान, अंगदान, जरूरतमंद बच्चों को पुस्तकें एवं वस्त्र उपलब्ध कराने जैसी पहलें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सामुदायिक संगठनों को अपनी भूमिका का विस्तार करते हुए सरकार, प्रशासन, कॉर्पोरेट क्षेत्र और अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ समन्वय बढ़ाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, आपदा राहत और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में अधिक प्रभावी और व्यापक कार्य किया जा सकता है।
राज्यपाल ने बंगिया परिषद के सदस्यों से आह्वान करते हुए कहा कि सभी मिलकर एक ऐसा मजबूत तंत्र विकसित करें, जिसमें सामुदायिक संगठनों को सशक्त बनाकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। उन्होंने बंगिया परिषद गुरुग्राम को उसकी उल्लेखनीय यात्रा के लिए बधाई देते हुए कामना की कि संस्था भविष्य में भी एकता, समावेशिता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक बनकर निरंतर प्रगति करती रहे। राज्यपाल ने अपने कोष से संस्था को पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की भी घोषणा की।
बंगिया परिषद के अध्यक्ष मलय नंदी ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और उनकी पत्नी मित्रा घोष का पुष्पगुच्छ भेंट कर कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पहुंचे राज्यपाल को स्मृति स्वरूप देवी की प्रतिमा भेंट की।
Trending Videos