सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Streetlights to be installed in Sectors 33 and 37.

Gurugram News: सेक्टर-33 और 37 में लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Streetlights to be installed in Sectors 33 and 37.
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) शहर के सेक्टर-33 और सेक्टर-37 II मार्केट में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सोलर हाईमास्ट लाइटें लगवाने जा रहा है। सेक्टर-33 में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने के तहत पोल, ट्रांसफॉर्मर और स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इस कार्य पर करीब 27.23 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी प्रकार सेक्टर-37-II स्थित शॉपिंग सेंटर में विद्युतीकरण, स्ट्रीट लाइट और 11 मीटर ऊंचे सोलर हाई मास्ट लगाने का काम किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 54.12 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता (बिजली) हरविंदर परासर ने बताया कि दोनों स्थानों पर स्ट्रीट लाइट और संबंधित कार्य कराए जाएंगे। इन दोनों परियोजनाओं के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं और चयनित ठेकेदार को तीन से छह माह के भीतर काम पूरा करना होगा। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed