सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students selected in the three-day games will now play at the divisional level.

Gurugram News: त्रिदिवसीय खेलों में चयनित विद्यार्थी अब संभाग स्तर पर खेलेंगे

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Students selected in the three-day games will now play at the divisional level.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


फर्रुखनगर। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मोहम्मदपुर में संकुल स्तर पर तीन दिवसीय खेलों का आयोजन किया गया l खेलों का शुभारंभ 16 अप्रैल से प्रधानाचार्य राधा कृष्ण पंवार एवं उप प्रधानाचार्य पवन कुमार की देखरेख में हुआ। खेलों में योग एवं खो-खो खेल हुए। इसमें जवाहर नवोदय विद्यालय जयपुर संभाग से 10 नवोदय विद्यालयों से 147 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। अब ये खिलाड़ी संभाग स्तर पर खेलेंगे।

वहीं, चयनित विद्यार्थियों को संभाग स्तर पर खेलने के लिए खो-खो खेल के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय दौसा जाना होगा। इसके लिए 36 विद्यार्थियों का चयन किया गया। योग के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय पाली के लिए 18 प्रतिभागियों का चयन किया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय फर्रुखनगर से बास्केटबॉल के लिए दो विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय बाड़मेर के लिए चयनित किए गए और अजमेर जवाहर नवोदय विद्यालय में वालीबॉल खेलने के लिए चार विद्यार्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि संभाग स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए विद्यालय में प्रतिभागियों की समिति द्वारा कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए प्रतिभागियों को भेजा जाएगा। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा संचालित आवासीय जवाहर नवोदय विद्यालय पूर्णत: निशुल्क एवं उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए जाने जाते हैं। यहां पर विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed