{"_id":"6a0b03a4d7867fd0f106d642","slug":"tanvi-punches-gold-in-tashkent-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-88383-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ताशकंद में तनवी ने सोने पर मारा पंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ताशकंद में तनवी ने सोने पर मारा पंच
विज्ञापन
भोड़ा खुर्द निवासी बाक्सिंग खिलाडी तनवी गोल्ड मैडल जीतकर भोडाकलां राधा-कृष्ण मंदिर में पहुंची ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव लौटने पर फूल-मालाओं के साथ किया जोरदार स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। खंड के गांव भोडाखुर्द निवासी आठवीं कक्षा की छात्रा तनवी ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अंडर-15 आयु वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 1 मई से 16 मई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लौटने पर गांव में तनवी का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
तनवी सबसे पहले भोडाकलां स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, श्याम मंदिर और शिव मंदिर में माथा टेकने पहुंची। इसके बाद खुली जीप में काफिले के साथ गांव भोडाखुर्द स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में उनका भव्य स्वागत किया गया।
बॉक्सिंग खिलाड़ी तनवी ने बताया कि उन्हें बॉक्सिंग खेलने की प्रेरणा कजिन जयंत से मिली। तभी से उन्होंने इस खेल में मेहनत शुरू की। हाल ही में उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में एशिया के कई देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी चीनी खिलाड़ी ताई पाई को हराकर गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
तनवी ने अपनी सफलता का श्रेय कोच मनोज शर्मा को दिया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की बदौलत वह विदेश में आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहीं। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से देश, जिला, गांव, शिक्षकों और अभिभावकों का नाम रोशन हुआ है। इस मौके पर कांग्रेस नेत्री पर्ल चौधरी, शैलेन्द्र चौहान, सरपंच मनबीर चौहान, यजविन्द्र शर्मा, सुनील यादव, दीपचंद, राजेश चौहान समेत अन्य ने तनवी को आशीर्वाद देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Trending Videos