फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Teachers in government schools will have to teach six periods daily.

Gurugram News: सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को रोज पढ़ाने होंगे छह पीरियड

Sat, 25 Jul 2026 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Teachers in government schools will have to teach six periods daily.
6वीं से 12वीं तक के 50 विद्यार्थियों पर पहला सेक्शन बनेगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शिक्षा विभाग ने सरकारी और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों के रेशनलाइजेशन के नए नियम लागू कर दिए हैं। नए नियम के तहत अब शिक्षकों का कार्यभार, कक्षाओं के सेक्शन और स्कूलों में पदों का निर्धारण नए तरीके से किया जाएगा।

नई व्यवस्था के अनुसार कक्षा 6वीं से 12वीं तक के 50 विद्यार्थियों पर पहला सेक्शन बनाया जाएगा। इसके बाद 40 अतिरिक्त विद्यार्थियों पर नया सेक्शन मंजूर होगा। इससे स्कूलों में सेक्शन बनाने की प्रक्रिया पहले से अधिक स्पष्ट होगी। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के कार्यभार को लेकर भी नए निर्देश जारी किए हैं। अब पीजीटी, टीजीटी, सीएंडवी, एलिमेंट्री स्कूल हेडमास्टर और डीपीई को प्रतिदिन छह पीरियड पढ़ाने होंगे यानी सप्ताह में 36 से 40 पीरियड लेने होंगे। यदि किसी विषय में साप्ताहिक कार्यभार 40 पीरियड से अधिक होगा, तभी उस विषय के दूसरे शिक्षक का पद स्वीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन


विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्कूल प्रिंसिपल, हेडमास्टर और स्कूल प्रमुखों को भी वरिष्ठ कक्षाओं में प्रतिदिन कम से कम दो पीरियड पढ़ाना अनिवार्य होगा। किसी स्कूल में टीजीटी का पद खाली है तो संबंधित विषय के योग्य पीजीटी कक्षा 6वीं से 8वीं तक पढ़ा सकेंगे। इसी तरह पीजीटी का पद खाली होने पर योग्य टीजीटी कक्षा 9वीं और 10वीं की जिम्मेदारी संभाल सकेंगें। नए नियमों के तहत स्कूलों में शिक्षकों की जरूरतों और पदों की संख्या का आकलन नए सिरे से किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed