सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Temperature in Gurugram broke last year record

मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी!: गुरुग्राम में तापमान ने पिछले साल का तोड़ा रिकॉर्ड, हवा की सेहत में कुछ सुधार

अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Akash Dubey Updated Mon, 09 Mar 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
सार

मार्च में ही गर्मी ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा की सेहत में कुछ सुधार देखने को मिला है।

Temperature in Gurugram broke last year record
गर्मी का बढ़ता सितम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के मिलेनियम सिटी में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण मौसम ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आमतौर पर अप्रैल में महसूस होने वाली गर्मी का असर इस बार मार्च में ही दिखाई देने लगा है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

Trending Videos

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह पिछले वर्ष के मुकाबले अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वर्ष 2025 में नौ मार्च को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में तेज धूप के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दोपहर के समय धूप में खड़े रहना भी असहज महसूस होने लगा है। हालांकि सुबह और शाम चलने वाली हल्की हवाओं से मौसम में थोड़ी राहत और हल्की ठंडक का अहसास बना हुआ है।


वहीं हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार देखने को मिला है। सीपीसीबी के अनुसार, गुरुग्राम का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 257 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है, लेकिन पिछले दिनों के मुकाबले स्थिति बेहतर मानी जा रही है। वहीं मानेसर में एक्यूआई 202 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 15 मार्च के आसपास बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed