{"_id":"6a1d6ba88c8a4a499e08eca8","slug":"temperatures-rise-again-with-thunderstorms-and-rain-expected-until-june-5-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-89871-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तापमान में फिर उछाल, 5 जून तक आंधी-बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तापमान में फिर उछाल, 5 जून तक आंधी-बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रविवार को मौसम रहा साफ, तेज धूप ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। दो दिन तक हुई हल्की बारिश से मिली राहत के बाद शहर में एक बार फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को मौसम साफ रहने के बाद सोमवार को तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और लोगों को उमस व गर्मी का एहसास होने लगा। नौतपा के दौरान बारिश के कारण लोगों को कुछ दिन तक गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम साफ होते ही सूरज की तपिश फिर से बढ़ने लगी है। हालांकि, मौसम विभाग ने आगामी 5 जून तक आंधी-बारिश के आसार जताए हैं।
सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप रहने के कारण सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही थोड़ी कम दिखाई दी। दोपहर के समय चुभती धूप से बचने के लिए लोग छांव का सहारा लेते नजर आए। वहीं, कई लोगों ने गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों सेवन किया।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 5 जून तक मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है। विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि इस दौरान में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि दिन के समय गर्मी का असर बना रहेगा, लेकिन बीच-बीच में होने वाली बारिश से तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से आंधी और बारिश के दौरान सतर्क रहने व आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में मौसम का यह उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos