फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The daughters of the district won seven medals in the CBSE North Zone-2 Yogasana competition.

Gurugram News: जिले की बेटियों ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 योगासन प्रतियोगिता में जीते सात पदक

Fri, 31 Jul 2026 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
The daughters of the district won seven medals in the CBSE North Zone-2 Yogasana competition.
गुरुग्राम। रेवाड़ी के नांगल मुंडी स्थित भारतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 योगासन गर्ल्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिले की छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए नाम रोशन किया। उन्होंने विभिन्न आयु वर्गों की आर्टिस्टिक, रिदमिक और टीम स्पर्धाओं में कुल सात पदक जीते। इनमें स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन

अंडर-14 आर्टिस्टिक पेयर स्पर्धा में सलवान पब्लिक स्कूल की माहिरा और आविका ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 157.5 अंक अर्जित किए। इसी स्पर्धा में आरपीएस स्कूल, सेक्टर-89 की लविशा और दिव्यांशी ने 135.5 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-14 रिदमिक पेयर वर्ग में आरपीएस रोजवुड, सेक्टर-50 की गिरिशा और खनक ने 160 अंक प्राप्त कर रजत पदक जीता। वहीं, अंडर-14 टीम इवेंट में आरपीएस रोजवुड की टीम ने 123.5 अंक के साथ रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं, अंडर-17 वर्ग में ब्रह्मदत्त ब्लू बैल्स स्कूल, सेक्टर-10 की इशिता ने आर्टिस्टिक सोलो स्पर्धा में 113 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। इसी स्कूल की हृदया और इशिता की जोड़ी ने आर्टिस्टिक पेयर स्पर्धा में 131.5 अंक अर्जित कर कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-17 रिदमिक पेयर में आरपीएस स्कूल, सेक्टर-89 की जागृति और तिष्या ने 125 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। गुरुग्राम की इन उपलब्धियों पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और स्कूल प्रबंधन में खुशी का माहौल है। विजेता खिलाड़ियों का उनके स्कूलों में स्वागत किया गया। योग कोच अजीत सोलंकी ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की बेटियों ने आत्मविश्वास, अनुशासन और समर्पण के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कोच सोलंकी ने आर्टिस्टिक और रिदमिक योग की कठिन स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के शानदार संतुलन और तकनीकी दक्षता की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed