पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The future of fuel-free agriculture was on display at a farmers' club meeting in Wazirpur.

Gurugram News: वजीरपुर में किसान क्लब की बैठक में दिखा ईंधन मुक्त कृषि का भविष्य

Mon, 06 Jul 2026 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The future of fuel-free agriculture was on display at a farmers' club meeting in Wazirpur.
फर्रुखनगर। साइबर सिटी के नाम से विख्यात गुरुग्राम के छोटे किसानों के लिए अब खेती आसान और सस्ती होने जा रही है। पर्यावरण सुरक्षा और ईंधन खर्च से मुक्त भारत के पहले बैटरी संचालित इलेक्ट्रिक पावर टिलर को किसानों के लिए वरदान बताया जा रहा है। रविवार को वजीरपुर में डॉ. विजय सिंह चौहान लंबरदार के कार्यालय पर आयोजित किसान क्लब गुरुग्राम की मासिक बैठक में यह जानकारी दी गई। डॉ. आमोद कुमार त्यागी और किसान क्लब के चेयरमैन राव मानसिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि अब 2-3 एकड़ की खेती और बागवानी के लिए किसानों को महंगा ट्रैक्टर, रोटावेटर, स्प्रेयर, वाटर पंप, अर्थ ऑगर और ट्रॉली खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राव मानसिंह ने कहा कि शहरों के तेजी से विकास के कारण गुरुग्राम जैसे जिलों में खेती की जमीन सिकुड़कर 2 से 5 एकड़ तक रह गई है। ऐसे में छोटे किसानों के लिए बैटरी से चलने वाला इलेक्ट्रिक पावर टिलर बेहद मददगार साबित होगा। किसान क्लब के सदस्यों को कृषि से जुड़े बैटरी उपकरण खरीदने पर विशेष छूट भी दी जाएगी। बैठक में किसानों को बैटरी से चलने वाले ट्रैक्टर और अन्य उपकरणों के उपयोग की विस्तार से जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed