{"_id":"69f1e490f7f3344db20057a9","slug":"the-government-demolished-an-illegal-two-storey-house-with-seven-rooms-spread-over-350-square-yards-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86335-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सरकार का 350 वर्ग गज में सात कमरों वाला अवैध दो मंजिला मकान गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सरकार का 350 वर्ग गज में सात कमरों वाला अवैध दो मंजिला मकान गिराया
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले की पुलिस भूमि माफिया और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध निर्माण तोड़ रही है। बुधवार को फर्रुखनगर क्षेत्र के ताजनगर गांव में आरोपी रविंद्र उर्फ सरकार के मकान को ध्वस्त किया। अपराध शाखा फर्रुखनगर की पुलिस ने ताजनगर गांव निवासी रविंद्र उर्फ सरकार में अवैध रूप से किए गए मकान निर्माण को चिह्नित किया था। आरोपी ने अवैध रूप से 350 वर्ग गज में सात कमरों का दो मंजिला मकान बनाया था।
आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती करने सहित अन्य धाराओं में 15 एफआईआर दर्ज हैं। बुधवार को फर्रुखनगर अपराध शाखा की पुलिस ने जिला प्रशासन के समन्वय से मकान तोड़ा। इस दौरान किसी शांति व्यवस्था बनाए रखने व सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसबल भी मौजूद रहा।
-- --
इन थानों में मामले दर्ज
रविंद्र 2009 से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है। पहली एफआईआर 2009 में फर्रुखनगर थाने में दर्ज की गई थी। उसके खिलाफ फर्रुखनगर थाने, बिलासपुर थाने, भोंडसी थाने, सेक्टर-10 थाने, पटौदी थाने के अलावा दिल्ली के स्पेशल सैल में एफआईआर दर्ज हैं। आरोपी हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती करने, जबरन वसूली, शस्त्र अधिनियम जैसे गंभीर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।
-- --
2020 में हो चुका हमला
रविंद्र ने 2014 में हत्या के मामले में बरी होने के बाद प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू किया था। हालांकि इस काम में भी उसके साथ विवाद रहा था। मई 2020 में रविंद्र और उसके साथी यशपाल की कार पर फायरिंग की गई थी। इस हमले में गोली लगने से रविंद्र घायल हो गया था जबकि यशपाल की मौत हो गई थी।
-- --
वर्जन
सरकारी जमीन पर कब्जा करके अवैध रूप से निर्माण करने वालों व भूमाफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अन्य कई अपराधियों को भी अवैध कब्जों संबंधी रिकॉर्ड तैयार किया गया है। जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता।
Trending Videos