{"_id":"6a6b5b4b80167c957f0be2f5","slug":"the-har-ghar-tiranga-campaign-will-run-from-august-9-to-17-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96223-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 को विभाजन स्मृति दिवस मनाया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बृहस्पतिवार को बैठक में बताया कि हरियाणा सरकार 9 से 17 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। वहीं, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये अधिकारियों को निर्देश दिए।
अभियान का उद्देश्य नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज से भावनात्मक रूप से जोड़ना है। युवा पीढ़ी को भारत के विभाजन के इतिहास से अवगत कराया जाएगा। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान में राष्ट्र गीत वंदे मातरम् का गायन विशेष आकर्षण होगा। गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार सामूहिक गायन होगा।
प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी
14 अगस्त को विभाजन के दौरान प्रभावित लाखों लोगों की स्मृति में कार्यक्रम होंगे। इनमें प्रदर्शनी, डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन और नाट्य मंचन शामिल हैं। जिला प्रशासन विभाजन से प्रभावित परिवारों की कहानियों का संकलन करेगा। अभियान के तहत तिरंगा रैलियां, सेल्फी विद तिरंगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।