{"_id":"696f683acaae1d8c0b0c0e79","slug":"this-time-has-changed-due-to-the-strong-sunlight-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-77630-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तेज धूप ले बदला ये समां....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तेज धूप ले बदला ये समां....
विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी में फरवरी-मार्च जैसी धूप, टूटा चार साल का रिकाॅर्ड; 23 जनवरी को बारिश के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में तेज धूम ने बदला समां...। शहर में जनवरी में ही फरवरी-मार्च जैसी गर्मी महसूस की जा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान ने बीते चार वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज किया गया, जो आमतौर पर फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च की शुरुआत में देखने को मिलता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में 23 से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
बीते कुछ दिन से लगातार तेज धूप निकलने के कारण दिन के समय गर्मी का अहसास बढ़ गया है। सुबह और शाम की ठंड भी अब पहले की तुलना में कम महसूस हो रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर रहने और साफ आसमान के कारण तापमान में यह बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग ने 23 जनवरी को मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। इस दिन बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। अचानक बढ़ी गर्मी से जहां लोग हल्के कपड़ों में नजर आने लगे हैं। वहीं, किसानों के लिए यह मौसम चिंता का कारण बन गया है। मौसम विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
-- --
वर्ष अधिकतम तापमान (20 जनवरी)
2022 16.9 डिग्री सेल्सियस
2023 20.7 डिग्री सेल्सियस
2024 16.1 डिग्री सेल्सियस
2025 22.2 डिग्री सेल्सियस
-- --
इस साल अधिकतम तापमान ने पिछले चार वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 23 से 24 जनवरी के बीच बारिश होने की संभावना है। इस बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और ठंडक का असर बढ़ सकता है। - डॉ. मंजीत, कृषि मौसम विशेषज्ञ, गुरुग्राम
Trending Videos