सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Traders celebrated Holi Milan ceremony

Gurugram News: व्यापारियों ने मनाया होली मिलन समारोह

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
Traders celebrated Holi Milan ceremony
विज्ञापन
सोहना। कस्बे के एक निजी रिसोर्ट में व्यापारियों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में व्यापारियों व महिलाओं ने हिस्सा लिया और नाच कूद कर आनंद लिया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण भड़ाना ने शिरकत की। जबकि समारोह की अध्यक्षता नगरपरिषद पार्षद सुनीता गर्ग द्वारा की गई। समारोह में पहुंचने पर आयोजकों द्वारा अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया गया। समारोह में महिलाओं व बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं व युवाओं ने होली के गीतों पर जमकर धमाल मचाया और खूब नृत्य किया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed