{"_id":"69cac8b204a9d824c40bd1f4","slug":"traffic-on-spr-to-flow-smoothly-two-additional-lanes-to-be-constructed-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83519-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एसपीआर पर यातायात होगा सुगम, दो लेन अतिरिक्त बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एसपीआर पर यातायात होगा सुगम, दो लेन अतिरिक्त बनेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाटिका चौक से घाटा गांव तक एसपीआर चार से बढ़कर छह लेन का होगा, 6.95 करोड़ होंगे खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वाटिका चौक से घाटा गांव तक दक्षिणी पेरिफेरल रोड (एसपीआर) को चार लेन से बढ़ाकर छह लेन का किया जाएगा। योजना के तहत दोनों ओर एक-एक नई लेन बनाई जाएगी। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और धूल की समस्या से भी राहत मिलेगी।
इस कार्य पर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) करीब 6.95 करोड़ रुपये खर्च करेगा। एसपीआर शहर की प्रमुख सड़कों में से एक है। फरीदाबाद से गुरुग्राम होते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे की ओर जाने वाले वाहन चालक इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। ऐसे में इस सड़क पर वाहनों का दबाव काफी अधिक रहता है। भविष्य में इस मार्ग को एलिवेटेड किए जाने की योजना है, लेकिन इसमें समय लगने की संभावना है। इसलिए फिलहाल यातायात सुगम बनाने के लिए सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा।
वर्तमान में यह सड़क चार लेन की है, जबकि इसके किनारे कच्चे और गहरे हिस्से हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। कई बार बाइक सवार हादसों का शिकार भी हो जाते हैं। अब इन कच्चे हिस्सों पर पक्की सड़क बनाई जाएगी, जिससे दोनों ओर एक-एक अतिरिक्त लेन जुड़ जाएगी और सड़क छह लेन की हो जाएगी। इससे यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम होने की उम्मीद है। साथ ही, मिट्टी के कारण उड़ने वाली धूल से भी राहत मिलेगी। जीएमडीए इस कार्य को नौ माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
इसके अलावा, जीएमडीए सेक्टर 33/48 को विभाजित करने वाली मास्टर रोड और सर्विस रोड का भी निर्माण कराएगा। इस कार्य पर करीब 2.47 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और ठेकेदार को इसे छह माह में पूरा करना होगा। इसमें सड़क निर्माण के साथ फुटपाथ और अन्य संबंधित कार्य शामिल हैं। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।
कृष्ण चौक से रेजांगला चौक तक सर्विस रोड की मरम्मत होगी
वहीं, कृष्ण चौक से रेजांगला चौक तक मास्टर रोड के किनारे सर्विस रोड की विशेष मरम्मत भी कराई जाएगी। इस कार्य के लिए लगभग 6.69 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है और इसे 12 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह पालम विहार की प्रमुख सड़क है और दिल्ली जाने वाले वाहन चालक इसका प्रयोग करते हैं। ऐसे में वाहनों के दबाव के कारण जाम की समस्या रहती है। सड़क ठीक होने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
वर्जन
शहर में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर किया जा रहा है। प्रमुख सड़कों को ठीक करने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। सड़क बनने से शहर में यातायात सुगम होगा। -अमित कुमार, कार्यकारी अभियंता जीएमडीए
लोगों की प्रतिक्रिया
एसपीआर शहर की प्रमुख सड़क है। लेन बढ़ने से यातायात सुगम होगा और प्रदूषण से भी राहत मिलेगी। अभी वाहनों के दबाव के कारण हमेशा धूल उड़ती रहती है। इसे अपग्रेड करने की योजना पर जल्द काम होना चाहिए। - सतीश यादव, कारोबारी, सेक्टर-64
एसपीआर की हालत ठीक नहीं है और धूल से काफी परेशानी होती है। जीएमडीए को सड़क को बेहतर बनाना चाहिए। एलिवेटेड रोड की योजना को भी जल्द पूरा किया जाना चाहिए। -सुरेंद्र वर्मा, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल, सेक्टर-55
Trending Videos