{"_id":"6a7f036fbb64afbaa80e968f","slug":"two-arrested-for-providing-bank-accounts-to-cyber-fraudsters-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97812-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराते थे, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराते थे, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराते थे, दो गिरफ्तार
दो अलग-अलग मामलों की जांच में पकड़े गए आरोपी
गुरुग्राम। साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इनमें एक आरोपी राजस्थान के बालोतरा जिले का रेशमा राम (34) लोगों को पुलिस अधिकारी बनकर गैम्ब्लिंग समेत अन्य आपराधिक मामलों में शामिल होने का भय दिखाकर उनसे ठगी करता था। मामले में बीती 13 फरवरी को व्यक्ति ने शिकायत में बताया था कि इसी तरह उसे फंसाकर 799850 रुपये ठग लिए थे। पूछताछ में रेशमा ने बताया कि उसने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को एक अन्य व्यक्ति के जरिये 19 हजार रुपये में दिया था।
दूसरे मामले में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर पीड़ित से 11.22 लाख रुपये ठग लिए गए थे। इस मामले में राजस्थान के अजमेर के रहने वाले 20 साल के यश कनौजिया को काबू किया गया है। पूछताछ में पता चला कि यश ने अपना बैंक खाता एक अन्य व्यक्ति के जरिये ठगों को दिया था।