फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   India triumphs in the Indo-Nepal Youth Series; wins the final by defeating Bangladesh 1-0.

Gurugram News: इंडो-नेपाल युवा सीरीज में भारत का परचम, बांग्लादेश को 1-0 से हराकर जीता फाइनल

Fri, 14 Aug 2026 05:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
India triumphs in the Indo-Nepal Youth Series; wins the final by defeating Bangladesh 1-0.
जिले की आईटीएसएस फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ियों ने भारतीय टीम का किया प्रतिनिधित्व
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। नेपाल के पोखरा स्थित रंगशाला स्टेडियम में इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय युवा सीरीज का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 1-0 से हराया। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले की आईटीएसएस फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ियों ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था।
भारतीय टीम में आईटीएसएस फुटबॉल अकादमी के सत्यम, जैशिक, वंश, गौरव, करण, मोक्ष, विश्वास, चिराग, हर्ष, हितेश, दीपक, यक्ष, पंकज और प्रांजल ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना का परिचय दिया।
विज्ञापन


टीम के प्रशिक्षक निखिल सैनी और वंशिका ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। उनकी रणनीति और प्रशिक्षण का भी टीम के प्रदर्शन में अहम योगदान रहा। प्रशिक्षक निखिल सैनी ने बताया कि नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय युवा सीरीज में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करना खिलाड़ियों के लिए शानदार अनुभव रहा। बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में खिलाड़ियों ने पूरी मेहनत, अनुशासन और टीम भावना के साथ खेलते हुए 1-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed