फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Street vendors were littering; society fined.

Gurugram News: कूड़ा फैला रहे थे स्ट्रीट वेंडर्स, सोसाइटी का किया चालान

Fri, 14 Aug 2026 05:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
Street vendors were littering; society fined.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित कैलेडियम सोसाइटी के बाहर कूड़ा जमा होने पर नगर निगम ने सोसाइटी प्रबंधन पर 25 हजार रुपये का चालान किया है। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुभाष अम्बष्ठ ने बताया कि सोसाइटी के सामने फुटपाथ पर काफी अतिक्रमण है। कई स्ट्रीट वेंडर यहां ठेले लगाते हैं। कुछ खाने-पीने की चीजें, सब्जियां आदि बेची जाती हैं। रात के वक्त उनका सारा कूड़ा इस जगह एकत्र हो जाता है, जिसे वेंडर खुद नहीं हटाते है।

पिछले दिनों नगर निगम के स्थानीय अधिकारियों ने सड़क पर कूड़ा जमा देखकर सोसाइटी पर चालान कर दिया है। जबकि यहां से अतिक्रमण हटाने की कोई कोशिश निगम ने नहीं की है। सोसाइटी के भीतर कूड़े को उठाने के लिए कर्मी हैं और सोसाइटी के भीतर सफाई और कूड़ा प्रबंधन के लिए सिस्टम बना हुआ है। 50 फ्लैट को समेटे सोसाइटी के निवासी अपना कूड़ा गेट पर क्यों फेकेंगे। वे निगमायुक्त से चालान रद्द करने को लेकर गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed