फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two commercial towers sealed in Manesar for non-payment of property tax.

Gurugram News: मानेसर में प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने पर दो कॉमर्शियल टावर सील

Tue, 18 Aug 2026 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Two commercial towers sealed in Manesar for non-payment of property tax.
7.67 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मानेसर। नगर निगम मानेसर की टैक्स विंग ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को निगम की टीम ने टैक्स बकाया होने पर दो कॉमर्शियल टावरों को सील कर दिया।

टैक्स असिस्टेंट उदय सिंह के नेतृत्व में निगम की टीम ने सेक्टर-8 स्थित प्लॉट नंबर सीपी-2 में बने कॉमर्शियल टावर को सील किया। इस टावर पर करीब 7 करोड़ 7 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इसके अलावा निगम की टीम ने सेक्टर-2 स्थित अमरापाली कॉरपोरेट हब के जे टावर को भी सील कर दिया। इस टावर पर करीब 60 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। दोनों टावरों पर कुल करीब 7 करोड़ 67 लाख रुपये का टैक्स बकाया है।
विज्ञापन


नगर निगम के संयुक्त आयुक्त लोकेश यादव ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में कई ऐसी इमारतें हैं, जिन पर लंबे समय से प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन संपत्ति मालिकों को टैक्स जमा करने के लिए कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद टैक्स जमा नहीं कराया गया। अब निगम की टीम ऐसी इमारतों को सील करने की कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि सील किए जाने के बाद भी अगर संबंधित लोग बकाया टैक्स जमा नहीं करते हैं तो निगम नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed