सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two-day international conference on Gita begins

Gurugram News: गीता पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
Two-day international conference on Gita begins
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के भारतीय ज्ञान, भाषा विभाग और भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद (आईसीपीआर) के संयुक्त तत्वावधान में सम्मेलन आयोजित किया गया है। श्रीमद्भागवत गीता भारतीय ज्ञान परंपरा के लिए दार्शनिक और व्यवहारिक मार्गदर्शिका विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन का उद्देश्य गीता के दार्शनिक, नैतिक और व्यावहारिक पक्षों को समकालीन संदर्भों में प्रस्तुत करना तथा भारतीय ज्ञान परंपरा की वैश्विक प्रासंगिकता को रेखांकित करना रहा। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध सामाजिक व राजनीतिक विचारक डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि गीता केवल आध्यात्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन, नेतृत्व, नीति और राष्ट्र निर्माण का सशक्त मार्गदर्शक है। विशिष्ट अतिथि प्रो. पंकज कुमार मिश्र, सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय ने गीता को भारतीय ज्ञान परंपरा की आत्मा बताया। सम्मेलन में देश-विदेश के विद्वान भाग ले रहे हैं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed