{"_id":"6a142e9305a76ba98003b7ed","slug":"vatika-and-enviro-management-accused-of-ignoring-problems-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89166-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वाटिका व एनवायरो प्रबंधन पर समस्याओं की अनदेखी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वाटिका व एनवायरो प्रबंधन पर समस्याओं की अनदेखी का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निवासियों से बैठक में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सोसाइटी में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को लेकर अब निवासी एकजुट होते नजर आ रहे हैं। वाटिका और एनवायरो प्रबंधन के खिलाफ लोगों में बढ़ते असंतोष के बीच शुक्रवार को आरआरसी एनवायरो परिसर में एक बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे होगी जिसमें सोसाइटी के लोग अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर सामूहिक रूप से आवाज उठाएंगे।
आरडब्ल्यूए का कहना है कि सोसाइटी में सफाई, सुरक्षा, बिजली, रखरखाव और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। कई बार शिकायतें और मांग पत्र दिए जाने के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इसी कारण अब लोगों ने सामूहिक रूप से बैठक आयोजित कर प्रबंधन के समक्ष अपनी बात रखने का फैसला लिया है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार सोसाइटी में कई मुद्दों पर लगातार नाराजगी बनी हुई है। उनका कहना है कि प्रबंधन को बार-बार अवगत कराने के बावजूद अधिकारियों की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही। ऐसे में यह बैठक सोसाइटी के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकती है जहां वे अपनी समस्याओं को संगठित तरीके से सामने रखेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos