{"_id":"69dbdccfaa079da643032cfb","slug":"wait-times-at-red-lights-will-decrease-and-traffic-congestion-will-be-resolved-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84778-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लाल बत्ती पर घटेगा इंतजार का समय, दूर होगी जाम की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लाल बत्ती पर घटेगा इंतजार का समय, दूर होगी जाम की समस्या
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीसीपी ट्रैफिक ने मांगी रिपोर्ट, ट्रैफिक सिग्नल पर ग्रीन लाइट का बढ़ेगा समय
दिल्ली बार्डर से लेकर जयपुर बॉर्डर तक बढ़ेगी जवानों की संख्या
एनएचआईए पर रखरखाव करने वाली कंपनी पर भी कसा शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी की सड़कों पर लंबे समय तक लाल बत्ती पर खड़े रहने की समस्या खत्म होगी। शहर के चौक चौराहों पर अलग-अलग 46 लाल बत्ती ऐसी हैं जहां पर ग्रीन लाइट का समय 30 से 45 सेंकेंड है और वेटिंग 90 से लेकर 180 सेकेंड तक है। ऐसे में हरी बत्ती का इंतजार करने वालों को जाम से जूझना पड़ता है। डीसीपी ट्रैफिक प्रतीक गहलोत ने ट्रैफिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में इन लाल बत्ती का समय कम करने के साथ ग्रीन लाइट का समय बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव हमेशा बना रहता है। इस पर डीसीपी ने रखरखाव करने वाली कंपनी को अपने स्टाफ के साथ संसाधनों को बढ़ाने को कहा है। मानसून के दौरान सर्विस रोड पर जलभराव न हो इसके लिए नालों को ठीक करने का निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली बार्डर पर लगने वाले जाम को देखते हुए यहां पर जवानों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
बिलासपुर फ्लाईओवर पर काम तेज करने का निर्देश
राजस्थान की सीमा को जोड़ने वाले बिलासपपुर चौक पर भी जाम रहता है। औद्योगिक क्षेत्र में व्यवसायिक वाहन ट्राले व अन्य वाहनों की संख्या अधिक रहती है। एसीपी हाइवे को निर्देश दिया कि वह निर्माण कर रही कंपनी के साथ देखे कि काम कब तक पूरा होगा। वहां पर और भी डायवर्जन की आवश्यकता हो तो उसे भी पूरा किया जाए।
राजीव चौक पर वाहनों का दबाव कम करने की कवायद
दिल्ली -जयपुर हाईवे पर वाहनों का दबाव सबसे अधिक रहता है। यहां पर अदालत की ओर जाने मार्ग पर सबसे अधिक जाम लगता है। डीसीपी ट्रैफिक के लिए इन प्वाइंट पर जाम खत्म करना चुनौती है। राजीव चौक फ्लाईओवर पर दिल्ली से उतरने वाले और दिल्ली की ओर चढ़ने वालों का पीक आवर में दबाव अधिक होता है। जिसके कारण वाहन रेंग-रेंग कर निकलते हैं।
वर्जन
साइबर सिटी में जाम की समस्या को लेकर अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक की गई है। जाम लगने वाले प्वाइंट पर काम किया जा रहा है। लाल बत्ती पर वेंटिंग समय कम करने के लिए कहा गया है। सर्वे के बाद इसे अप्रैल माह के अंत तक लागू किया जाएगा। - प्रतीक गहलोत, डीसीपी ट्रैफिक, गुरुग्राम
Trending Videos