फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Water levels of the Hindon and Yamuna rivers rose due to continuous rain.

Gurugram News: लगातार बारिश से हिंडन और यमुना का जलस्तर बढ़ा

Sat, 08 Aug 2026 09:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
Water levels of the Hindon and Yamuna rivers rose due to continuous rain.
यमुना का जलस्तर 196.90 और हिंडन का 199.70 मीटर तक पहुंचा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। लगातार हो रही बारिश से यमुना और हिंडन जलस्तर बढ़ने लगा है। हालांकि यमुना का जलस्तर अभी खतरे के निशान से करीब 4 मीटर नीचे है लेकिन डूब एरिया के लोगों की चिंता बढ़ गई है। हिंडन का जलस्तर फिर 200 मीटर के करीब पहुंच गया है। ऐसे में नदी के किनारों पर बने घरों में पानी भरने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।


दिल्ली-एनसीआर में पिछले तीन दिन लगातार बारिश होने और शनिवार को भी कुछ समय बारिश होने का असर नदियों के जलस्तर पर पड़ रहा है। शनिवार शाम 4 बजे गाजियाबाद बैराज पर हिंडन का जलस्तर 199.70 मीटर रहा जो सुबह 6 बजे 199.20 मीटर था। शाम 4 बजे गाजियाबाद बैराज से 4454 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा था जो सुबह के मुकाबले अधिक रहा। पिछले माह डाउनस्ट्रीम 200.60 मीटर पहुंच गया था जिसके बाद डूब एरिया में बने 1000 से अधिक घरों में पानी घुस गया था। जलस्तर बढ़ने पर गाजियाबाद की सीमा से लगू यूसुफपुर चक शाहबेरी व आसपास के गांव के डूब क्षेत्र में घरों में पानी भरने का डर बढ़ गया है। किनारे पर बने मकानों तक पानी पहुंच चुका है।
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर भी बढ़ा है लेकिन अभी खतरे के निशान से पानी काफी नीचे है। शनिवार सुबह ओखला बैराज से 23362 तो शाम 4 बजे 29502 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा था। डाउनस्ट्रीम जलस्तर सुबह 196.15 मीटर तो शाम को 196.90 मीटर रहा। हालांकि खतरे के निशान से अभी जलस्तर काफी नीचे है। यमुना में खतरे का निशान 200.600 मीटर है। जलस्तर बढ़ने से डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों की बैचेनी बढ़ने लगी है। कुछ जगह पर पानी यमुना के किनारे से बाहर भी निकाला है। प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि अभी हालात सामान्य है। सभी टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। जल स्तर पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed