{"_id":"6a774c4ee95d7ad8ed03d22f","slug":"video-e-rickshaw-overturns-on-road-due-to-potholes-in-gurugram-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में गड्ढों के कारण सड़क पर पलटा ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में गड्ढों के कारण सड़क पर पलटा ई-रिक्शा
गुरुग्राम सेक्टर-23ए की मुख्य सड़क पर शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे गड्ढों के कारण एक ई-रिक्शा पलट गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने चालक की मदद की और उसे ई-रिक्शा से बाहर निकाला। समय रहते मदद मिलने से चालक की जान बच गई। सेक्टर-23ए की इस सड़क से पालम विहार, बजघेड़ा और द्वारका एक्सप्रेसवे से उद्योग विहार की ओर रोजाना हजारों लोग आते-जाते हैं। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और हादसे का खतरा बना हुआ है।
सेक्टर-23ए निवासी भवानी शंकर त्रिपाठी ने बताया कि इस 18 मीटर चौड़ी सड़क की मरम्मत सिर्फ 9 महीने पहले ही हुई थी, इसके बावजूद कुछ ही महीनों में सड़क पर कई गड्ढे हो गए। इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। निवासियों ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने और गड्ढों को भरने की मांग की है, ताकि भविष्य में हादसों को रोका जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।