फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   We will win the battle against the disease through awareness.

Gurugram News: जागरूकता से जीतेंगे बीमारी की जंग

Sat, 01 Aug 2026 06:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
We will win the battle against the disease through awareness.
अपराजिता : बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज न करें, समय पर कराएं जांच
विज्ञापन

छात्राओं को कैंसर के शुरुआती लक्षणों, जांच और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को कन्हई स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना तथा समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में मणिपाल अस्पताल की सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. नेहा मिश्रा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने छात्राओं को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी, उसके शुरुआती लक्षणों और बचाव के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और उचित उपचार से गंभीर बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। डॉ. नेहा मिश्रा ने ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती संकेतों के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी बदलावों पर ध्यान देने और परेशानी महसूस होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कैंसर की जांच के लिए सर्जन से परामर्श लेना अधिक प्रभावी रहता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्राओं ने स्वास्थ्य से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञ ने सरल भाषा में जवाब दिया। उन्होंने छात्राओं को पौष्टिक आहार लेने, नियमित व्यायाम करने, स्वच्छता बनाए रखने और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या नीरू राव, अध्यापिका सरोज सहित अन्य शिक्षक और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed