सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman Accuses Man of misdeed Claims He Administered an Intoxicant Before Engaging in Relations

'शादी का झांसा देकर मॉल ले गया': युवती ने लगाया युवक पर दुष्कर्म का आरोप, बोली- नशीला पदार्थ पिलाकर बनाए संबंध

संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Thu, 02 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
सार

गुरुग्राम निवासी पीड़िता का आरोप है कि युवक संमित दिसंबर 2023 में उसे शादी का झांसा देकर सहारा मॉल ले गया, जहां उसने युवती को नशीला पदार्थ पिलाया शारीरिक संबंध बनाए। 

Woman Accuses Man of misdeed Claims He Administered an Intoxicant Before Engaging in Relations
युवती ने लगाया युवक पर दुष्कर्म का आरोप - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

साइबर सिटी में एक युवक पर युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ एमजी रोड स्थित सहारा मॉल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। मामला दिसंबर 2023 का है। पीड़िता ने एक अप्रैल को युवक के खिलाफ सेक्टर-29 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

Trending Videos

गुरुग्राम निवासी पीड़िता का आरोप है कि युवक संमित दिसंबर 2023 में उसे शादी का झांसा देकर सहारा मॉल ले गया, जहां उसने युवती को नशीला पदार्थ पिलाया शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता द्वारा दबाव बनाने पर कुछ दिन पहले आरोपी ने शादी से मना कर दिया जिसके बाद युवती ने पुलिस को शिकायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-29 थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि छानबीन करके मामले के साक्ष्य जुटाए जा रहे है। जल्द ही आरोपी से पूछताछ करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
 

युवती से सड़क पर छेड़छाड़ और मारपीट
गुरुग्राम सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में एक युवती से सड़क पर अनजान युवक द्वारा छेड़छाड़ व मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर 1 अप्रैल को अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि एक अप्रैल को सेक्टर-57 में अनजान युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। पीड़िता ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। सेक्टर-56 थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान करके उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed