{"_id":"6a1d72050847b4bbef0f986a","slug":"woman-and-youth-die-in-road-accidents-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89884-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़क हादसों में महिला व युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़क हादसों में महिला व युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही मामलों की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भोंडसी थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सिक्योरिटी गार्ड और पिज्जा हट में कैशियर के पद पर कार्यरत की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ सड़क हादसे में मौत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस दोनों मामलों में आगामी कार्रवाई कर रही है।
नूंह के इंडरी गांव निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बेटा राजवीर बघेल (26) गुरुग्राम के सेक्टर-67 स्थित पिज्जा हट में कैशियर की नौकरी करता था। 31 मई की सुबह करीब 3.15 बजे बेटे के सड़क दुर्घटना होने की जानकारी मिली थी। जब परिजन निजी अस्पताल में पहुंचे तो डॉक्टरों ने राजवीर को मृत घोषित कर दिया। राजवीर के साथ बाइक सवार सवार युवक संजय ने बताया कि वे दोनों रात करीब 1.30 बजे बाइक से घर के लिए निकले थे। बाइक को राजवीर चला रहा था। घामडोज टोल के पास बिना पार्किंग लाइट जलाए या किसी सेफ्टी के सड़क पर ट्रक खड़ा हुआ था। अंधेरा होने के कारण बाइक ट्रक से टकरा गई और बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक राजवीर बघेल की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की जांच एसआई संतलाल कर रहे हैं।
वहीं, दूसरे मामले में सोहना की सैनी कॉलोनी में रहने वाले आकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मां व भाई घामडोज गांव में किराये पर रहते हैं। उनकी मां भागवती बादशाहपुर क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती थीं। 28 मई की करीब 7.30 बजे ड्यूटी से घामडोज गांव की ओर पैदल लौट रही थीं। इसी दौरान घामडोज टोल पार करने के दौरान एक बाइक ने मां को टक्कर मार दी। राहगीरों ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद परिवार वाले घायल महिला को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
-- --
दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। ट्रक व बाइक के नंबर के आधार पर चालकों की पहचान की जा रही है। जल्द ही दोनों वाहनों के चालकों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। -
सुरेंद्र, इंस्पेक्टर व प्रभारी, भोंडसी थाना।

Trending Videos