सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman's body found in Leopard Trail hills; murder suspected.

Gurugram News: लेपर्ड ट्रेल की पहाड़ियों में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found in Leopard Trail hills; murder suspected.
विज्ञापन
- चार दिन पुराना बताया जा रहा शव, पहचान में जुटी पुलिस, एफएसएल, डॉग स्क्वॉड और पुलिस टीम ने जुटाए साक्ष्य

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना क्षेत्र स्थित लेपर्ड ट्रेल की पहाड़ियों में रविवार सुबह एक महिला का सड़ी-गली अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव लेपर्ड ट्रेल से करीब 400 मीटर दूर पहाड़ी के ऊपर पड़ा मिला। ग्रामीणों ने बदबू आने पर आसपास तलाश की तो महिला का शव दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने एफएसएल, सीन ऑफ क्राइम और डॉग स्क्वॉड की टीमों को भी मौके पर बुलाया। टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष प्रतीत हो रही है। महिला ने टी-शर्ट, लोअर और दुपट्टा पहन रखा था। शव की हालत को देखते हुए आशंका है कि उसकी मौत करीब चार दिन पहले हुई होगी।
प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि महिला किसी के साथ लेपर्ड ट्रेल क्षेत्र में आई हो सकती है और उसके साथ कोई वारदात हुई हो। इसके बाद शव को सुनसान पहाड़ी पर फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतका की पहचान के लिए आसपास के गांवों में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदा महिलाओं के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस लेपर्ड ट्रेल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। -यशवंत, एसीपी बादशाहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed