{"_id":"6a7f6b347290f7c3d102376f","slug":"women-sang-traditional-songs-while-swinging-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97804-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: महिलाओं ने झूला झूलकर गाए पारंपरिक गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: महिलाओं ने झूला झूलकर गाए पारंपरिक गीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगर में हरियाणवी परंपरा और संस्कृति के अनुरूप तीज महोत्सव मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रूखनगर। खंड फर्रूखनगर के गांव ताजनगर में शुक्रवार को हरियाणवी परंपरा और संस्कृति के अनुरूप तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महिलाओं एवं ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तीज पर्व की खुशियां मनाईं और हरियाणवी संस्कृति की मनमोहक झलक देखने को मिली।
तीज महोत्सव के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। गांव में पेड़ की मजबूत डाल पर रस्सी डालकर पारंपरिक झूला तैयार किया गया, जिस पर महिलाओं ने झूला झूलते हुए तीज पर्व का आनंद लिया। महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए और हंसी-खुशी के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर रवि प्रजापत, पूनम, पूजा रानी, तपस्या, प्रीती, ज्योति यादव और शिखा सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि तीज हरियाणवी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे मिल-जुलकर मनाने से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द मजबूत होता है। तीज महोत्सव के साथ ही गांव में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों और देशभक्ति का उत्साह भी देखने को मिला। ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों की छतों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त की।