{"_id":"6a7f6c08eaefa52c3002cf35","slug":"women-will-worship-shiva-and-parvati-and-seek-the-boon-of-unbroken-marital-bliss-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97832-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: महिलाएं शिव पार्वती की पूजा कर अखंड सौभाग्य का वरदान मांगेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: महिलाएं शिव पार्वती की पूजा कर अखंड सौभाग्य का वरदान मांगेंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉल से लेकर मंदिर तक रौनक, पारंपरिक गीतों पर जमकर नाचीं महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। विभिन्न सेक्टरों और सोसाइटियों में शनिवार को हरियाली तीज का उत्सव मनाया जाएगा। महिलाएं शिव पार्वती की पूजा कर अखंड सौभाग्य का वरदान मांगेंगी। हरियाणा की लोक परंपराओं में इस दिन झूला झुलने, मेहंदी लगवाने, घेवर और अन्य मिठाइयों के आदान-प्रदान की परंपरा भी है।
सेक्टर-102 स्थित एक मॉल में तीन दिवसीय हरियाली तीज पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। यहां मेहंदी, फ्ली मार्केट, हरियाली तीज आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्टैंड अप कॉमेडी आदि की व्यवस्था की गई है। सेक्टर-109 स्थित ब्रिस्क लुंबिनी सोसाइटी में शुक्रवार की शाम हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं ने इस कार्यक्रम में सावन और बारिश के गीतों पर जमकर डांस किया। पारंपरिक झूले, मेंहदी और व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए।
अशोक विहार फेज -3 की महिलाओं ने मिलकर कॉलोनी की महिलाओं के साथ हरियाली तीज पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने मेहंदी लगवाई और सावन की गीतों पर जमकर डांस किया।
विज्ञापन
भूतेश्वर मंदिर के पुजारी पं. पद्म शर्मा ने बताया कि हरियाली तीज के मौके पर मंदिर में दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक पूजन और भजन कीर्तन का कार्यक्रम होगा। मंदिर प्रबंधन की ओर से झूले लगाए जाएंगे। महिलाएं हरे रंग की पोशाक पहनकर आएंगी और यह तीज का त्योहार मनाएंगी